नौतनवा: छट्ठ घाट पर माँ गंगा की आरती रहा ऐतिहासिक, सबका मन मोहा

नौतनवा: छट्ठ घाट पर माँ गंगा की आरती रहा ऐतिहासिक, सबका मन मोहा

नौतनवा: छट्ठ घाट पर माँ गंगा की आरती रहा ऐतिहासिक, सबका मन मोहा

छट्ठ घाट पर माँ गंगा की आरती पूर्वी उत्तर-प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा— गुड़डू खान

नौतनवा: छट्ठ घाट पर माँ गंगा की आरती रहा ऐतिहासिक, सबका मन मोहाआई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
सूर्योपासना और आस्था के अद्भुत संगम के लोकपर्व छट्ठ की प्रसिद्धि दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा नगर के तीनों छट्ठ घाटो डॉ0 राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज,भुंडी छट्ठ घाट तथा दोमुहान घाट पर की गई साफ-सफाई,लाइटिंग,मूर्ति स्थापना आदि की ब्यवस्था देखने लायक थी,इस वर्ष के छट्ठ पर्व का सबसे आकषर्ण तीनो छट्ठ घाट पर आयोजित की गई गंगा आरती रही।

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नायला खान ने जहॉ सभी घाटो पर पहुचकर व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया और गंगा आरती में सम्मलित हुई वही उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने भी छट्ठ घाटो पर पहुचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
माताए-बहने दोपहर के तीन बजते-बजते छट्ठ घाट पर पहुच गयी और डूबते सूर्य की उपासना शुरू हुआ उधर देव् तुल्य ब्राह्मण के द्वारा संख बजाते ही पूरे विधि-विधान के साथ जैसे ही गंगा आरती शुरू हुई एकबारगी लगा मानो हम देवो के द्वार हरिद्वार आ गए हो, घाट पर उपस्थित लोग अपने स्थान पर खड़े होकर आरती में भाग लिया,ये नगर के लोगो के लिए नया,अनोखा व आकर्षण भरा अनुभव रहा।
ब्रती महिलाये सूर्य ढलते ही वापस अपने घर को चली। तीनो छट्ठ घाट की ब्यवस्था देख महिलाये पालिका अध्यक्ष की भूरी- भूरी प्रसंशा करते नही थक रही थी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “आज तीनो छट्ठ घाट पर पहली बार की गई गंगा आरती की धूम रही छट्ठ घाट पर माँ गंगा की आरती पूर्वी उत्तर-प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा, इस आरती में पूर्वी उत्तर- प्रदेश की संस्कृति नजर आती हैं और हमे इस बात की खुशी है कि यह नया खोज लोगो को पसन्द आया।
इस अवसर पर शाहनवाज खान, अजय दूबे, जिला पंचायत सदस्य वसीम खान,प्रमोद पाठक, राजेश ब्वाएड, धीरेन्द्र सागर, राजेन्द्र जायसवाल, राजकुमार गौड़, राजकुमार अग्रहरी, सद्दाम हुसैन, कमाल अहमद,विवेक शुक्ला, राशिद कुरैशी, अनुज राय,धर्मेन्द्र शाही आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे