महराजगंज:भाजपा पूर्व विधायक का छोटा भाई रूपये बांटते रंगे हाथ धराए

महराजगंज:भाजपा पूर्व विधायक का छोटा भाई रूपये बांटते रंगे हाथ धराए

महराजगंज:भाजपा पूर्व विधायक का छोटा भाई रूपये बांटते रंगे हाथ धराए

आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चटिया के टोला लालपुर में पूर्व प्रधान अपने समर्थित प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में ‘मनरेगा की मजदूरी’ कहकर पैसा बांट रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है। आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक का छोटा भाई है।
लक्ष्मीपुरखुर्द चौकी इंचार्ज नीरज राय ने बताया कि लोगों से सूचना मिली की चटिया ग्राम सभा के टोला लालपुर में अपने तमाम समर्थकों के साथ पूर्व ग्राम प्रधान सतेंद्र नाथ द्विवेदी (राजू द्विवेदी) द्वारा अपने समर्थक प्रत्याशी के पक्ष में ग्रामीणों में पैसा बांटा जा रहा हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर देखा कि एक रजिस्टर में गांव के तमाम लोगों का नाम लिखा हुआ है। इन्हें बारी-बारी से बुलाकर पैसा दिया जा रहा हैं। पूछने पर बताया कि मनरेगा की मजदूरी बांटी जा रही है। इस बारे में किसी ने सटीक जानकारी नहीं दी।
आरोपी सतेंद्र नाथ द्विवेदी के खिलाफ आचार संहिता का उलंघन करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे