जनता का आशीर्वाद मिला तो सेवक बनकर कार्य करूंगा–मिंटू सिंह
जनता का आशीर्वाद मिला तो सेवक बनकर कार्य करूंगा–मिंटू सिंह
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा विकासखंड के जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 12 से पहली बार चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी मिंटू सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत लगा दी है। आज चुनाव प्रचार के दौरान इंडो नेपाल न्यूज़ से एक मुलाकात में मिटू सिंह ने कहा कि मैं सबकी सेवा करता रहा हूं। मुझे जनता का आशीर्वाद मिला तो मैं सेवक बनकर निरंतर सेवा करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग का ध्यान रखने वाली पार्टी है। सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है । हमने कभी किसी के साथ भेदभाव का व्यवहार नहीं किया है। हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है। क्षेत्र संख्या 12 की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मै जीवन भर उनका कार्जदार रहूंगा और सेवक बनकर कार्य करता रहूंगा।
आइए सुनते हैं कि मंटू सिंह ने क्या कहा–
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





