अब नहीं रहे हमारे बीच नौतनवां के वरिष्ठ पत्रकार जीत बहादुर गुप्ता
..अब नहीं रहे हमारे बीच नौतनवां के वरिष्ठ पत्रकार जीत बहादुर गुप्ता
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा के वरिष्ठ पत्रकार जीत बहादुर गुप्ता अब हम सभी के बीच नहीं रहे। इस सूचना ने आम जनमानस ही नहीं पत्रकारो में शोक की लहर व्याप्त है।
बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार जीत बहादुर गुप्ता का विगत 5 दिनों से स्वास्थ्य खराब था। बीती रात उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। स्वर्गीय श्री गुप्ता का पार्थिव शरीर नौतनवा लाया जा रहा है । उनके पार्थिव शरीर को सीधे नौतनवा के दोमुहान घाट स्थित तट पर लाया जा रहा है। जहां उनका दाह संस्कार होगा।
आज बुधवार को करीब 10:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर घाट पर पहुंच जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





