नौतनवा: दलित परिवार के घर में घुसकर मनबड़ युवकों ने मचाया तांडव, पांच घायल

नौतनवा: दलित परिवार के घर में घुसकर मनबड़ युवकों ने मचाया तांडव, पांच घायल

नौतनवा: दलित परिवार के घर में घुसकर मनबड़ युवकों ने मचाया तांडव, पांच घायल

इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 6 बाल्मीकि नगर मैं स्थित एक दलित परिवार के घर में घुसकर करीब आधा दर्जन मनबड़ युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर 3 महिला सहित 5 को घायल कर दिया है। हालांकि नौतनवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल ले गई । मरहम पट्टी कराया, लेकिन मुकदमा अब तक नहीं लिखा गया।
खबरों के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम को एक दीवाल तोड़ने को लेकर दलित परिवार का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि उक्त व्यक्ति अपने आधा दर्जन लोगों के साथ दलित परिवार पर हमला कर दिया यहां तक की उसके घर में घुसकर तीन महिला दो पुरुषों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया । पुरुषों में हरिश्चंद्र का सर फट गया है, जबकि उसका भाई अनिल के पैर में चोटे लगी है और सर भी फट गया हैं। घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी नौतनवा घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को थाने लाए और उनकी तहरीर ली और डॉक्टरी के लिए भेज दिया ।
किंतु आज सुबह होते ही पूरा मामला ही संदिग्ध हो गया। महिलाओं की डॉक्टरी नहीं कराई गई, और दलित परिवार का अब तक मुकदमा नहीं लिखा गया। घायल सभी दलित परिवार थाना परिसर में बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अनिल गौतम ने तहरीर की कॉपी दिखाते हुए इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि तहरीर तो हमारी ले ली गई है। लेकिन किन्हीं कारणों बस मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। अनिल ने अभी कहां की जब तक हमारा मुकदमा दर्ज नहीं होगा हम सभी अपने परिवार के साथ भूखे प्यासे थाना परिसर में बैठे रहेंगे।
इस संबंध में इंस्पेक्टर नौतनवा राजेश पांडे से सीयूजी नंबर पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया किंतु वार्ता नहीं हो पाई ।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे