नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में श्री श्याम मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में श्री श्याम मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
​आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
​ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में एक विशाल जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, स्थानीय सभासदों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाया।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों और पालिका टीम ने मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर के उन हिस्सों और कोनों (ब्लैक स्पॉट्स) की भी गहन सफाई की गई, जहाँ सामान्यतः नियमित सफाई नहीं हो पाती थी। परिसर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के बाद संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया, जिससे स्वच्छ भारत के स्वप्न को धरातल पर साकार करने का संदेश दिया गया।
​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को पूरा भारत स्वच्छता पर्व के रूप में मना रहा है। देश के कोने-कोने से इस अभियान की बेहद उत्साहजनक और रोचक तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहाँ आम जनता बढ़-चढ़कर अपनी जन भागीदारी निभा रही है।”
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, अनिल जायसवाल के साथ-साथ मंदिर कमेटी से दिनेश खेतान और पवन बेरीवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा पालिका के लिपिक संतोष श्रीवास्तव, गोविंद, दीपू प्रजापति, सत्यप्रकाश, अमित कुमार, कमलेश पासवान सहित नगर पालिका के तमाम कर्मचारीगण भी मुस्तैदी से तैनात रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *