लक्ष्मीपुर: दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, दोनो घायल, पहुंची पुलिस

लक्ष्मीपुर: दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, दोनो घायल, पहुंची पुलिस

 लक्ष्मीपुर: दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, दोनो घायल, पहुंची पुलिस

(ब्लॉक प्रभारी पंकज सिंह)

आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द गांव के समीप दो बाइक सवार आपस में आमने-सामने से भिड़ गए और दोनों बुरी तरह घायल हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को शिवम पुत्र विनोद ग्राम रुद्रौली उर्फ करैला तथा हरिकृपा पुत्र दयाराम ग्राम सिसहनिया राजपुर खुर्द गांव के समीप एक दूसरे से आमने सामने टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप दोनों बाइक सवार घायल हो गए दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे डायल 112 नंबर के गाड़ी 2574 के प्रभारी प्रमोद कुमार दूबे ने तुरंत 108 नंबर पर संपर्क करके एम्बुलेंस से सिसहनिया निवासी बाइक सवार को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भेज दिया। जब की वही करैला निवासी बाइक सवार को उसके परिजन इलाज करवाने अपने निजी साधन से प्राइवेट अस्पताल ले जाने की खबर है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे