सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया गठबंधन—- राज बब्बर
सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया गठबंधन —– राज बब्बर
महाराजगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा)-कांग्रेस गठबंधन सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया है। अभिनेता से नेता बने राज बब्बर आज फरेंदा विधानसभा के बृजमनगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की उत्तर प्रदेश में लहर चल रही है और 300 से अधिक सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनायेगी। वह बृजमनगंज में गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी रहे।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश की जनता परेशान हुई है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सबको लाइन में खडा कर दिया। साम्प्रदायिक ताकतें देश में जातिवाद और धर्म की राजनीति कर एक दूसरे के बीच में जहर घोलने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों के सत्ता में आने से देश का सामाजिक तानाबाना टूट जाएगा। मतदाताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती धर्मनिरपेक्ष ताकतों या फिरकापरस्त शक्तियों को चुनने की है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों के सत्ता में आने से देश की एकता एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता पर असर पड़ेगा और सामाजिक तानाबाना टूट जाएगा। बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ढाई साल के कार्यकाल में केवल देश के 50 अमीर परिवारों को लाभ पहुंचाया है। एक लाख दस हजार करोड़ रूपये अमीरों का कर्ज माफ कर दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज का एक रूपया भी माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश के लोगों को काफी परेशानी हुई। आम जनता को अपने ही रूपयों के लिये लाइन में खड़ा कर दिया। लोगों के पास इलाज के लिये पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि चार चरणों के मतदान से साफ हो गया है कि सपा-कांगेस गठबंधन सबसे आगे है।
उनके साथ राम लाल प्रदेश सचिव,अरविन्द मिश्रा, अशोक यादव,सैय्यद अरशद,राम ललित मौर्य,अशोक गुप्ता फरेन्दा चेयर मैन, कैलाश यादव,राम नरायन,मदन गोपाल यादव विधान सभा अध्यक्ष फरेन्दा,जितेंद्र सिंह पुर्व सांसद, झुन्नू चौधरी,विनय तिवारी, चुन्नू दुबे,सौरभ जायसवाल,विंनोद जायसवाल,राहुल यादव रिजवान अहमद, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





