सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाएं शिक्षक- खण्ड शिक्षा अधिकारी

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाएं शिक्षक- खण्ड शिक्षा अधिकारी

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाएं शिक्षक- खण्ड शिक्षा अधिकारी

फूलमालाओं से नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर हेमन्त कुमार मिश्र का भव्य स्वागत, पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह की भावभीनी विदाई।
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार मिश्र ने लक्ष्मीपुर बीआरसी कार्यालय मे गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षकों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इसी दौरान पूर्व के खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह का शिक्षकों ने भावभीनी विदाई भी किया गया।
नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर हेमंत कुमार मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षक मिल कर सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रेरणा मिशन कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके लिए बच्चों के पठन पाठन और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष जोर देना होगा। उन्होंने ने कहा कि शिक्षक साथी अपनी किसी भी समस्या को बेहिचक हमसे साझा करें। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगा। उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प पर विशेष जोर देना होगा। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना, शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थिति, मिशन प्रेरणा के तहत ब्लाक को प्रेरण ब्लाक बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। सभी शिक्षक स्थानीय ग्राम प्रधान, सचिव आदि से मिल के स्कूल में कायाकल्प कार्य पूर्ण कराना पूर्ण करें। इसकी मॉनिटरिंग मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जा रही है। जिन स्कूलों के कायाकल्प से कौन कौन कार्य पूर्ण नही कराए गए हैं उनकी सूचना ए आर पी, शिक्षक संकुल के मध्यम से बी आर सी कार्यालय को लिखित अवगत कराएं। नवीन खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण समारोह में शिक्षक मोहम्मद जावेद खान, विकास नारायण मिश्र, डॉ प्रभुनाथ गुप्ता, सुदामा प्रसाद, आदित्य नरायन सिंह, तहेंद सिंह, चौहान, डॉ देवेन्द्र राव, दिनेश कुमार यादव, करिश्मा श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह,जय दयाल प्रजापति, श्याम बहादुर, बीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे