फरेंदा विधानसभा 2022 की जीत का भाजपा विधायक ने दिए मंत्र
फरेंदा विधानसभा 2022 की जीत का भाजपा विधायक ने दिए मंत्र
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी फरेंदा दक्षिणी मंडल की स्थानीय पैलेस में एक बैठक हुई। जिसमें विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहां की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, आप हैं तो पार्टी है इसलिए संगठनात्मक कार्यों में एक-एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें।
श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरी ताकत से काम किया है। केंद्र और राज्य के बीच बेहतरीन तालमेल रहा, इसलिए समय रहते कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया गया है। इस बात पर खुशी जाहिर की गई कि यूपी ने पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट किए थे। उनके मुताबिक राज्य ने 6 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए थे, वहीं गांव-गांव में निगरानी समिति के जरिए भी टेस्टिंग की गई। ऐसे में वे मानते हैं कि इस सक्रियता की वजह से ही यूपी में कोरोना के कहर पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों के अनुसार केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सहित सभी राज्यों की भाजपा सरकारें समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।
नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि संगठन के कार्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसान मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, मंडल अध्यक्ष डब्बू सिंह ने भी अपने विचार रखे।
मुख्य रूप से परमात्मा अग्रहरि, विजय श्रीवास्तव,युवा मोर्चा के शिवम जायसवाल,विक्रांत अग्रहरि, विकास चौरसिया, नवीन सोनकर, सुरेंद्र जायसवाल, राजन अग्रहरि सहित भाजपा के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





