सोनौली बॉर्डर का सच जानने पहुंचे मीडिया कर्मी से एसएसबी जवान का तकरार- बैठी जांच

सोनौली बॉर्डर का सच जानने पहुंचे मीडिया कर्मी से एसएसबी जवान का तकरार- बैठी जांच

सोनौली बॉर्डर का सच जानने पहुंचे मीडिया कर्मी से एसएसबी जवान का तकरार- बैठी जांच

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर समाचार संकलन के दौरान एसएसबी जवान से आज सुबह हुए तकरार के मामले में एसएसबी सोनीली के सहायक कमांडेंट ने मीडिया कर्मियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खबरों के मुताबिक आज गुरुवार कि सुबह करीब 10 बजे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की चौकसी को परखने के लिए भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे एक मीडिया कर्मी से नेपाल से आ रहे नागरिकों की जांच के बहाने उक्त जवान भिड़ गया और उल जलूल बात करने लगा। बात बिगड़ती इसके पहले ही एसएसबी खुफिया विंग के लोग पहुंच गए और बीच बचाव किया।
समाचार संकलन को लेकर मीडिया कर्मी से हुए तकरार की खबर जैसे ही सोनौली के पत्रकारों को हुई वह आक्रोशित हो गए और तत्काल एक प्रतिनिधिमंडल एसएसबी सोनौली के सहायक कमांडेंट से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया, जिस पर सहायक कमांडेंट ने कहा कि जवान द्वारा किया गया कार्य व्यवहार ठीक नहीं है, इसकी हम जांच कराते हैं और विभागीय कार्रवाई कराएंगे।
पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से गुड्डू जायसवाल, आलोक जोशी, दिनेश जायसवाल, विजय चौरसिया, अरविंद त्रिपाठी, संजय वर्मा सहित आधा दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।
पत्रकारों ने यह भी कहां कि बार्डर पर समाचार संकलन के दौरान मीडिया कर्मियों का एसएसबी सहयोग नहीं करेंगी तो उच्चाधिकारियों से वार्ता किया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे