नौतनवा मे वित्त राज्य मंत्री का हुआ ऐतिहासिक स्वागत,बरसाए गए पुष्प

नौतनवा मे वित्त राज्य मंत्री का हुआ ऐतिहासिक स्वागत,बरसाए गए पुष्प

नौतनवा मे वित्त राज्य मंत्री का हुआ ऐतिहासिक स्वागत,बरसाए गए पुष्पनौतनवा मे वित्त राज्य मंत्री का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, बरसाए गए पुष्प
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
जन आशीर्वाद यात्रा कि नौतनवा आगमन पर सुबह से ही कस्बे में उत्सव का माहौल रहा। श्री चौधरी कहां जिस तरह स्वागत हुआ है वह ऐतिहासिक रहा।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आज नौतनवा प्रथम आगमन करीब 4:00 बजे नौतनवा के छपवा बाईपास पर हुआ जहां सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान बुके भेंट कर फूल माला पहनाकर बड़े गर्मजोशी से ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। आशीर्वाद यात्रा पर नौतनवा की तरफ से पुष्प बरसाए गए । साथ ही पंकज चौधरी ने लोगों का आशीर्वाद लेते उन पर भी पुष्प बरसाए।
जन आशीर्वाद यात्रा नौतनवा कस्बे की तरफ बड़ते ही चंद कदम दूरी पर गौशाला समिति के लोगों न ने उनका भव्य स्वागत किया । उसके उपरांत अटल चौक पर पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र जयसवाल ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत कियाऔर और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इसी तरह अस्पताल चौराहा, जय हिंद चौराहा, गांधी चौक पर लोगों ने वित्त राज्य मंत्री का स्वागत अभिवादन किया।
श्री चौधरी अपार जनसमूह में उपस्थित लोगों का हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। जन आशीर्वाद यात्रा मैं पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री के साथ नौतनवा विधानसभा के ऋषि त्रिपाठी, लालचंद चौधरी, अशोक जायसवाल, समीर त्रिपाठी सहित कई नेता देखे गए। हालांकि वित्त मंत्री के स्वागत के बाद चेयरमैन नौतनवा दोनो लोग उनके साथ यात्रा के साथ साथ चलते देखे गए। वित्त राज्य मंत्री चौधरी के साथ वाहनों का लंबा कतार रहा।
बता दें कि आज सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे आज कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। आसमान से सूर्य देव अपनी गरमी से सभी को पसीने लथपथ कर रहे थे लेकिन भाजपा के कर्मठ और जोशीले कार्यकर्ता के सामने गरमी का असर बेअसर हो गया। जय श्री राम की जयघोष के साथ अपने साथियों के साथ आगे बढ़ते गए। रास्ते में कई जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के कई पदाधिकारी मिलते गए और कार्यकर्ताओं के बीच जोश देगुना होता गया। जन आशीर्वाद यात्रा ठूठीबारी की तरफ प्रस्थान कर गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे