नौतनवा- सपा के पूर्व विधायक ने सरकार की दोहरी नीति का सोशल मीडिया पर किया कड़ी निंदा
नौतनवा- सपा के पूर्व विधायक ने सरकार की दोहरी नीति का सोशल मीडिया पर किया कड़ी निंदा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री का हजारों की तादात में काफिला निकला न उसमें किसी ने मास्क लगाया और ना ही किसी को कोरोनावायरस भय दिखा, स्कूल, कॉलेज, माल खोल दिए गए तो कोरोना का खौफ सरकार को नहीं सताया, और अगर गंगा जमुनी ताजीब, हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक मोहर्रम पर्व के ताजियादारो का ताजिया परंपरागत ढंग से कर्बला प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रस्म अदायगी करने की बारी आई तो सरकार को कोरोना का खौफ सता रहा है। सरकार के ऐसे दोहरी नीति का मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
उक्त बातें आज नौतनवा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त निंदा किया है। उन्होंने कहा है कि मानसिकता की कड़ी इसकी कड़ी आलोचना होनी चहिए ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


