नौतनवा- सुंडी- डिहवा पुल से 50 वर्षीय व्यक्ति गिरा डांडा नदी में,नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
नौतनवा- सुंडी- डिहवा पुल से 50 वर्षीय व्यक्ति गिरा डांडा नदी में,नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क :
नौतनवा कस्बे से सटे की डिहवा स्थित डांडा नदी में नौतनवा के वार्ड नंबर 2 निवासी शिव प्रसाद 50 वर्षीय नदी में डूब कर मौत होने की सूचना आ रही है। उसके परिजनों ने नौतनवा पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, किंतु अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस घटना की सुधि नहीं लिया है।
खबरों के मुताबिक आज रविवार को करीबी 11:00 बजे नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 2 निवासी 50 वर्षीय
शिव प्रसाद साइकिल से की डियहवा की तरफ जा रहा था, लोगों का कहना है कि वह साइकिल खड़ी कर पूल पर बैठे थे और नदी में घिर गए। इस बात की सूचना दूरदराज से देख रहे लोगों ने नौतनवा स्थित उनके पुत सूरज को दी। सूरज मौके पर पहुंचकर साइकिल की पहचान की और नौतनवा पुलिस तथा एसएसबी को इसकी सूचना दी।
सूचना के आधार पर नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है, लेकिन एसएसबी के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले का संज्ञान नहीं लिया ।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है । लोग अपने अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे हैं।
महराजगंज उ०प्र०।





