आज पूरी दुनिया मे इस्लाम उनके ही बताए रास्ते पर चल रही है—गुङ्डू खान
आज पूरी दुनिया मे इस्लाम उनके ही बताए रास्ते पर चल रही है—गुङ्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
इस्लाम धर्म के संस्थापक तथा पहले और आखिरी पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद (सल्ल) के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाला त्यौहार ईद-मिलादुन्नबी को आज कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाई गई।नगर के विभीन्न क्षेत्रो से निकलने वाला धार्मिक जुलुश जयहिन्द चौराहे पर मिलकर आगे बढ़े रास्ते मे नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी व नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने अपनी तरफ से स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया और घोड़े की सवारी किया। नगर की कमेटी के लोगो ने नौतनवा विधायक व पालिका अध्यक्ष को साफा बांध मुबारकबाद दिया।
कार्यक्रम उपरांत विधायक ने कहा कि “पैगम्बर साहब से पहले पूरा इस्लाम सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था,कमजोर और गरीबों पर जुल्म होते थे और औरतों का जीवन सुरक्षित नहीं था।आप ने लोगों को अल्लाह की प्रार्थना पर बल दिया,लोगों को पाक-साफ रहने के नियम बताए साथ ही आपने लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए भी इस्लामिक तरीके लोगों तक पहुंचाए।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने अपनी उम्र इस्लाम धर्म का प्रचार करने में बिताई तथा पूरी दुनिया को सच्चाई, हक का साथ देने,सद्भाव से जीना,दीन पर चलना सिखाया तथा लोगों को नमाज पढ़ने और जीने का तरीका सिखाया।आज पूरी दुनिया मे इस्लाम उनके ही बताए रास्ते पर चल रही है।
इस अवसर पर जलकल अभियंता सुरेन्द्र यादव, शाहनवाज खान,ब्रिजेश मणि त्रिपाठी, अनिल मद्धेशिया, मो0 शकील,संजय मौर्या,राधेश्याम मौर्या,किसमती देवी, राजकुमार गौड़,धीरेन्द्र सागर,राजेश व्वायड,प्रमोद पाठक, सद्दाम हुसैन, जलीबुन निशा,शरीदा खातून,जानकी देवी, अशलान खान आदि लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज उ०प्र०।








































