सोनौली — आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

सोनौली -- आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

सोनौली — आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा के पाठक टोला स्थित एक 35 वर्षीय युवक आर्थिक तंगी के कारण जहरीला पदार्थ खाकर अपनी लीला समाप्त कर लिए जाने की खबर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के बाद लाश उसके परिजनों को सौंप दिया है।
बताया गया है कि बुधवार की देर रात को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा पाठक टोला निवासी शेषमन पुत्र महावीर जो इन दिनो आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। समूह से कुछ पैसे ले रखे थे, और उसे भी खर्च कर डाला था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने अंतिम विकल्प के रूप में मौत को गले लगाना ही उचित समझा, और रात के अंधेरे में कीड़ा मारने वाली दवा खा लिया । जब तक घरवाले कुछ समझे और उसे अस्पताल पहुंचाए इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय में बताया कि शेषमन पुत्र महावीर गौतम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उसके शव का पीएम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे