नौतनवा विधानसभा में भी खिलाएं कमल का फूल—अशोक जायसवाल
नौतनवा विधानसभा में भी खिलाएं कमल का फूल— अशोक जायसवाल
चकदह ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित ।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क;
नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा
चकदह खास के ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर को बाढ़ विभीषिका मे ग्रामीणों के बीच उत्कृष्ट कार्य के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश महामंत्री अशोक जायसवाल ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
बता दे कि आज शनिवार को नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा चकदह खास के ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर को विगत दिनों क्षेत्र में आए बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनके भोजन और दवा की व्यवस्था कराए जाने जैसे उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश महामंत्री अशोक जयसवाल ने स्वयं गांव में पहुंचकर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच ग्राम प्रधान को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें हमेशा गरीबों और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें उत्साहित रहने की बात कही।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार गांव के हर घर को कुछ ना कुछ सुविधा मुहैया करा रही है। चाहे रसोई गैस हो या बिजली या किसान सम्मान निधि, सबको सीधे लाभ मिल रहा। जिसके कारण बिचौलिए बौखला गए हैं, और सरकार के विरोध में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित सभी ग्रामीणों से अपील किया कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर नौतनवा विधानसभा में कमल का फूल खिलाए।
इस मौके मुख्य रूप से धर्मेन्द्र राजभर, बूथ प्रमुख ,विनोद यादव,राकेश कुमार, इंद्रजीत ,गंगाराम रामसेवक, अनिरुद्ध कुमार गुप्ता व सम्मानित कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





