सोनौली- कुनसेरवा में संतोष हत्याकांड में नया मोड़,पिता ने बहु पर लगाया आरोप
सोनौली- कुनसेरवा में संतोष हत्याकांड में नया मोड़,पिता ने बहु पर लगाया आरोप
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा निवासी संतोष साहू की हत्या मामले का दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई। अब इस मामले में जमीन जायदाद को लेकर एक नया मोड़ सामने तब आ गया। मृतक व्यवसायी के पिता रामनारायण साहू ने आनलाइन शिकायत कर बहू पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पास पहुंची है। ऑनलाइन शिकायत में श्री साहू ने अपने मृत बेटे की पत्नी पर आरोप लगाया कि जायदाद की लालच में वह अनर्गल रूप से उन्हें प्रताड़ित कर रही है। जिससे यह आशंका हो रही है कि उसकी बहू ने ही जायजाद व पैसे की लालच में अपने मायके पक्ष वालों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची थी।
बता दे की 26 अगस्त वर्ष 2019 की शाम गिट्टी बालू व्यवसायी संतोष साहू शाम को घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला और फिर वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। तीसरे दिन 29 अगस्त को उसका शव गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलटतपुर गांव के पास रोहिन नदी में मिला।
पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई। लेकिन दो वर्ष बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया।
इस घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि पुलिस अब भी संतोष की मोटरसाइकिल का पता नहीं लगा पाई। वहीं हत्याकांड के करीब तीन माह बाद ही मृतक व्यवसायी के घर बंटवारे का विवाद शुरू हो गया। जो काफी दिन तक चला। मृतक के पिता का कहना है कि बहू संतोष के हिस्से की भूमि, कार, ट्रक व व्यवसायी लेनदेन की रकम लेकर करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में है। इधर फिर वह कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर झूठे आरोप लगा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम की भूमि बेंच रकम की मांग कर रही है।
हालांकि इस मामले में क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्र कहना है कि मिले शिकायती पत्र के आधार पर जांच व पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड का पर्दाफाश करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





