अनियंत्रित होकर बोलेरो गड्ढे में पलटी ,पोल से टकराया

अनियंत्रित होकर बोलेरो गड्ढे में पलटी ,पोल से टकराया

अनियंत्रित होकर बोलेरो गड्ढे में पलटी ,पोल से टकराया

आई एन न्यूज पुरन्दरपुर/महराजगंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली प्राथमिक विद्यालय  के पास अनियंत्रित होकर एक बोलेरो गड्ढे में पलट गया और पोल से जा टकराया|

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो अड्डा बाजार से मुड़ली चौराहे पर आ रहा था जैसे ही मुड़ली चौराहे के नजदीक पहुँचा बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट कर पोल से जा टकराया | स्थानीय लोगों की सहायता से बोलेरो का शीशा तोड़कर बोलेरो में मौजूद लोगों को निकाला गया|जिसमें से एक व्यक्ति को हल्का चोट पहुँचा है और उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया वाकी बोलेरो में मौजूद लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया|एक कहावत है कि जाको राखे साईं मार सके न कोय यही कहावत वहां देखने को मिली है

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे