नमस्ते किया, हालचाल पूछा और चैन छीन कर भाग गया

नमस्ते किया, हालचाल पूछा और चैन छीन कर भाग गया ,महिला का रो-रो कर बुरा हाल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा इंटर कॉलेज के पास बीते मंगलवार की सुबह दो बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन फरार हो गए। कस्बा निवासी रामराज शर्मा की पत्नी विद्यावती मंगलवार की सुबह 10:30 बजे कस्बे के इंटर कॉलेज के पास किसी काम से गए हुए थे। अभी वह टेम्पो से जैसे ही उतरी इतने में एक बाइक पर सवार हेलमेट लगाए दो उचक्के आए। और उन्हें नमस्ते किया घर का हाल चाल पूछा और बातों ही बातों में उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित रामराज शर्मा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
फलक इस मामले की पुलिस जांच कर रही है किंतु अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।पीड़ित रामराज शर्मा ने बताया कि उचक्को द्वारा चैन छीनने जाने के बाद से मेरे पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
बताते चले कि इसके पहले भी नगर में उचक्के इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की निष्क्रियता कहीं जाय या सुस्ती जिसका लाभ लेकर उचक्के और चोर एक बार फिर पूरे नगर में सक्रिय हो गए हैं। इधर लगातार चोरियों का ग्राफ बढ़ा है । कस्बे में कई चोरियां हुई हैं। लेकिन पुलिस मौन साध रखी है। नौतनवा पुलिस ने नगर के तमाम चोरियों को हजम कर लिया है,और मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। इसी क्रम में रामराज शर्मा के भी मामले को पुलिस हजम करने में जुटी हुई है।
महाराजगंज ऊ०प्र०।








































