महराजगंज परसामलिक- महदेइया में दो साधुओ की निमर्म हत्या, पहुंचे पुलिस कप्तान

महराजगंज परसामलिक- महदेइया में दो साधुओ की निमर्म हत्या, पहुंचे पुलिस कप्तान

महराजगंज परसामलिक- महदेइया में दो साधुओ की निमर्म हत्या, पहुंचे पुलिस कप्तानमहराजगंज परसामलिक- महदेइया में दो साधुओ की निमर्म हत्या,पहुंचे  पुलिस कप्तान
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में स्थित कारण माता के मंदिर पर रह रहे दो साधुओ की निर्मम हत्या किए गए है।
बड़ी संख्या में पुलिस कप्तान पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए है। हियुवा के जिलाधक्ष नरसिहं पाण्डेय पहुंच गए है । एक महिला व एक पुरूष साधुओ की ह्रत्या के कारण को तलासा जा रहा है। पुलिस कप्तान का कहना है की जमीन जायदाद  को लेकर  ह्रत्या की सम्भावना व्यकत किए गए है। हत्या लोहे की राङ और पत्थर की मूर्ति  से मार कर किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जाच में जुट गयी है।  डाग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

 जानकारी के अनुसार महदेईया गांव निवासी राम रतन मिश्र (उम्र 73 वर्ष) ने शादी नहीं की थी। उन्‍होंने गांव में अपने निजी खर्च से माई मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर पर पिछले ढाई दशक से नेपाल ढकधइया चेनपुरवा की महिला कलावती (उम्र 68 वर्ष) भी रहती थीं और पूजा-पाठ करती थीं। लोग उसे भी पुजारी नाम से पहचाने और सम्मान देते थे। कुछ दिन पहले पुजारी रामरतन मिश्र वाराणसी से हनुमान जी की मूर्ति लाए थे। मूर्ति को मंदिर में स्थापित कराने के बाद उन्‍होंने भंडारा कराया था।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब मंदिर की तरफ गए तो उन्‍हें दोनों पुजारि‍यों का शव खून से लथपथ अवस्‍था में मिला। ऐसा लग रहा था कि लाठी से पीट-पीटकर दोनों की हत्या की गई है। मंदिर में रखी सीमेंट से बनी हाथी की छोटी प्रतिमा से दोनों पर वार किया गया लगता है। घटना की वजह अभी सामने नही आई है। पुजारी के दो अन्‍य भाई हैं। कुछ दिन रोहिन बैराज में उनकी जमीन निकली थी। मुआवजे के रूप में उन्‍हें भी 14 लाख हिस्से में मिले थे।महराजगंज उ०पु०।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे