युवा अपनी ऊर्जा पार्टी और देश के विकास में लगाएं– जितेंद्र जायसवाल

युवा अपनी ऊर्जा पार्टी और देश के विकास में लगाएं-- जितेंद्र जायसवाल

युवा अपनी ऊर्जा पार्टी और देश के विकास में लगाएं-- जितेंद्र जायसवाल

युवा अपनी ऊर्जा पार्टी और देश के विकास में लगाएं– जितेंद्र जायसवाल
आई एन न्यूज़ नौतनवां डेस्क:
अमृत महोत्सव मनाए जाने को लेकर युवाओ में जनजागृति पैदा करने के लिए आज नौतनवा के गायत्री मंदिर परिसर में एक युवा सम्मेलन कर उन्हें जागरुक किया गया।
आज रविवार की दोपहर को गायत्री मंदिर परिसर में नौतनवा नगर के युवाओ का एक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर पांडेय व संचालन नगर मंत्री सुधांशु वर्मा, राजन वर्मा ने किया। नौजवानों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान चल रहा है। युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। भाजपा की विचारधारा और सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश बने इसके लिए तैयार हो जाने का आवाहन किया। श्री जयसवाल युवाओं से कहा कि पार्टी से जुड़ कर हमें एक साथ रहना है। जनता सेवा करना गरीबों वंचितों और पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना ही जीवन पार्टी का उद्देश्य है। आने वाले विधानसभा और नगर पालिका के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने के लिए काम करने की जरूरत है।
इस मौके पर सरदार इंद्रपाल सिंह, किशन मद्धेशिया, दीपक उर्फ टाइगर, करन गुप्ता, रोहित वर्मा, चेतन चौहान, विशाल वर्मा, सुनील गुप्ता, विराट चौहान, रोहित, राहुल जयसवाल, दानिश, उदय, गौरव, विजय, नीरज, विवेक, रविंद्र, मुकेश, सूरज, धीरज, रवि, सोनू, मनमोहन, नवनीत, शंकर, आदर्श, रजीउल्लाह, सिद्धेश, विशाल, राजवीर सहित सैकड़ों संख्या में युवा मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे