नौतनवा नगर में निकला तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत

नौतनवा नगर में निकला तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत

नौतनवा नगर में निकला तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागतनौतनवा नगर में निकला तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने को लेकर आज नौतनवा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया है। तिरंगा यात्रा नौतनवा कस्बे के संघ कार्यालय से बाइक जुलूस के साथ भारत माता की जयकारो के साथ निकाला गया।
आज रविवार की दोपहर को निकाले गए तिरंगा यात्रा के स्वागत मे कस्बे के गांधी चौक, अस्पताल चौराहा,
हनुमान चौक से होते हुए यात्रा घंटाघर अटल चौक से तिरंगा यात्रा वापस संघ कार्यालय के लिए प्रस्थान कर गया। इसके पूर्व मुख्य मार्ग पर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने अटल चौक पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने वालों में मुख्य रूप से संघ के जन्मेजय सिंह प्राचार्य, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे, नौतनवा संघ प्रचारक हरिश्चंद्र, ओम प्रकाश वर्मा, संदीप सिंह,हरिकेश पाठक, नाथू राम उर्फ प्रचंड रहे। जबकि कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से राजन वर्मा, सागर विश्वकर्मा, हरिनारायण लोधी,सोहन मद्धेशिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे