निचलौल–अमन हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार इनाम
निचलौल–अमन हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार इनाम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
निचलौल थाना क्षेत्र के अमन हत्याकाण्ड का आज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज पर्दाफाश करते हुए पत्रकारों को बताया है कि अमन मद्धेशिया के हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या के में प्रयोग लाए गए हथियार भी बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज प्रदीप गुप्ता ने बताया है कि आपसी विवाद को लेकर चार लोगो ने मिलकर एक योजना के तहत अमन की हत्या कर दी और लाश को जंगल में छिपाने का प्रयास किया। पकड़े गए चारों अभियुक्त जिनके नाम लक्ष्मण, सागर मद्धेशिया, विशु मद्धेशिया, संत पासवान, सुरेश मद्धेशिया बताए है।
बता दें कि अमन कांड हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस टीम को एसपी महाराजगंज प्रदीप गुप्ता ने ₹10000 नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा किया। साथ ही पुलिस टीम के लोगों को शाबाशी दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





