नौतनवा- ठूठीबारी मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणो को एडीएम, एएसपी ने समझाया,जाम समाप्त

नौतनवा- ठूठीबारी मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणो को एडीएम, एएसपी ने समझाया,जाम समाप्त

नौतनवा- ठूठीबारी मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणो को एडीएम, एएसपी ने समझाया,जाम समाप्तनौतनवा- ठूठीबारी मार्ग जाम कर रहे ग्रामीणो को एडीएम, एएसपी ने समझाया,जाम समाप्त
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की कारण माता मंदिर पर दो साधुओ की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा उठाए गए युवक मनीष प्रजापति को बुरी तरह पीट दिए जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल प्रजापति को नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर लिटा कर महदेंइया चौराहे के पास जाम कर ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए मौके पर डीएम एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे किन्तु उग्र ग्रामीणों को देखते हुए मौके पर एडीएम और एडिशनल एसपी पहुंचकर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया है।
बताया गया है कि बुधवार की सुबह सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने गए एक उपनिरीक्षक के साथ भी आक्रोशित लोगों ने दुर्व्यवहार किया। उनके वाहनों के शीशे तोड़ दिए जाने की खबर हैं।
बता दे की दो साधुओ की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस खासा परेशान है, और अपराधियों तक पहुंचने के लिए संदिग्ध लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं।
इसी क्रम में 1 दिन पहले गांव के कुछ लोगों को पुलिस ने उठाया था उनमें से एक युवक को पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटने तथा टॉर्चर किए जाने से आक्रोशित महदेइया गांव के आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आज सुबह करीब 8:00 बजे सड़क पर उतर गए और नौतनवा ठूठीबारी मार्ग को महादेवा चौराहे पर जाम कर दिया । दोनों तरफ से आवागमन ठप था।
आक्रोशित लोगों ने एक सब इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की खबरें आ रही हैं। चक्का जाम कर रहा है ग्रामीण मौके पर डीएम एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे जिस पर एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सुरक्षा को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया देते हुए समझा-बुझाकर चक्का जाम समाप्त करा दिया है।
ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किए जाने की खबर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गयी और चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। किंतु ग्रामीण उनकी एक न सुने जिसके बाद वह भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गयी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे