सोनौली बॉर्डर-असमय की बारिश किसानों को पूरी तरह से कर रहा बर्बाद
सोनौली बॉर्डर-असमय की बारिश किसानों को पूरी तरह से कर रहा बर्बाद
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
सीमावर्ती क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज हवा के साथ 24 घंटे से हो रही बरसात के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बरसात से गेहूं, आलू, मटर, तिलहन, सब्जी की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
बता दें कि गुरुवार की शाम से रुक-रुक कर सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही बरसात के कारण किसान काफी परेशान है उनका सारा फसल बर्बाद होते हुए दिख रहा है।
किसान अमरनाथ पांडे, राधेश्याम चौधरी, राधेश्याम गुप्ता, राजेश मौर्या, मनोज अग्रहरि, वसीम लारी, शेषमन सहानी, रामप्यारे यादव ने बताया कि असमय बरसात ने किसानों का कमर तोड़ दिया है। खेत में पानी भर जाने के कारण सभी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो रहे हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसान काफी परेशान है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





