पीएम मोदी- आप सबको गोड़ लागत बानीं, भोजपुरी बोल दिलों को छू गए

पीएम मोदी- आप सबको गोड़ लागत बानीं, भोजपुरी बोल दिलों को छू गए

पीएम मोदी- आप सबको गोड़ लागत बानीं, भोजपुरी बोल दिलों को छू गए।

घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिस जिले को परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी आज हम कर रहे हैं।
उक्त बाते आज सोमवार को आयोज‍ित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा क‍ि हमने केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है। इसे बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है। वह इस इलाके से आते हैं, भौगोलिक स्थिति जानते हैं, इसलिए सब जानते हैं। यह व्राइब्रेंट गांव में मजबूत करना है। महराजगंज को इसका लाभ मिलना है। घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं। परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं। वह चाहते हैं अपने परिवार के लिए सारी सुख सुविधाएं हों। गरीब के हालत की चिंता नहीं करते। इनके पास अच्छी-अच्छी सुविधा होती है।
इलाज के लिए विदेश भी पहुंच जाेते हैं, लेकिन गरीब को कर्ज लेना पड़ता है। इसीलिए भारत सरकार ने पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया है। मुंबई अहमदाबाद के अस्पताल में जाना पड़ा तो भी खर्चा मोदी उठाएगा। आज हम गरीब के लिए यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। आधुनिक अस्पताल खुलवा रहे हैं। घोर परिवार वादियों को अपने परिवार को पढ़ाने की भी चिंता नहीं है। अब गरीब भी अपनी मातृभाषा में पढ़ पाएंगे। मध्यम वर्ग के बच्चे अच्छी पढ़ाई करें, इसकी चिंता भाजपा सरकार कर रही है। इन परिवारवादियों को आना जाना होता है. पलक झपकते उड़ लेते हैं। हमने गरीबों के लिए सड़क बनाई है, एक्सप्रेस ट्रेने चलाई हैं किसान एक्सप्रेस चलाई है। उन परिवारवादियों के घर बच्चे कुछ भी करना चाहें, पैसे की भी कमी नहीं आती है। गरीब घर के बच्चे अपना सपना पूर कर सकें, इसलिए मुद्रा लोन समेत कई लोन दिए। ये लोग कई बड़े-बड़े फार्महाउस खरीद लेते हैं लेकिन मध्यम वर्ग को घर के लिए कर्ज लेना पड़ता है। जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि महराजगंज के लोगों और पूरे इलाके के लोगों को मैं आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। आप सबको गोड़ लागत बानीं। भाजपा की जीत का परचम पश्‍च‍िम से लहराना शुरू हुआ है वह पूरब में और प्रचंड हो गया है। महराजगंज सीमा से लगा है। सीमा पर शांत क्षेत्र हो या चुनौती भरा वाला। ज‍ितना ज्‍यादा देश का सामर्थ उतना ही सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाला सुरक्षित। दुन‍िया इस समय बहुत से चुनौत‍ियों से गुजर रही है। अमीर होेेेेेेेे, गरीब हो। क‍िसान हो या मजदूर। दुन‍िया के हर नागर‍िक पर इसका असर पड़ता है। भारत का ताकतवर होना इस वक्‍त सबसे बड़ी जरूरत है।
नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। महराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे