सोनौली–नवज्योति स्कॉलर्स एकेडमी ने मनाया वार्षिक उत्सव, छात्र, छात्राओं ने मन मोहा

सोनौली--नवज्योति स्कॉलर्स एकेडमी ने मनाया वार्षिक उत्सव, छात्र, छात्राओं ने मन मोहा

सोनौली--नवज्योति स्कॉलर्स एकेडमी ने मनाया वार्षिक उत्सव, छात्र, छात्राओं ने मन मोहा

सोनौली--नवज्योति स्कॉलर्स एकेडमी ने मनाया वार्षिक उत्सव, छात्र, छात्राओं ने मन मोहा
प्रधानाचार्य शिरीष पांडे द्वारा चेयरमैन सोनौली को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए

सोनौली–नवज्योति स्कॉलर्स एकेडमी ने मनाया वार्षिक उत्सव, छात्र, छात्राओं ने मन मोहा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी का आज सोमवार को बड़े ही धूमधाम से नवनिर्मित विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव मनाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामना त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली रही वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा कोमल प्रसाद मिश्र रहे।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चे- बच्चियां आज मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, हास्य कविता प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। विद्यालय की छात्राओं ने माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों द्वारा संस्कृत में प्रस्तुति देना बहुत ही अच्छा लगा। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए प्रभारी निरीक्षक सोनौली संजय सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक व्यापारी नेता समाजसेवी मौजूद रहे। अतिथियों को विद्यालय के अध्यापकों ने बैच लगाकर स्वागत किया। नवज्योति स्कॉलर एकेडमी के प्रधानाचार्य शिरीष त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह
भी भेंट किया।
मंच का हिंदी और अंग्रेजी में सफल संचालन विद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे