नेपाल में चुनाव: अपर पुलिस महानिदेशक ने सोनौली बॉर्डर का लिया जायजा
नेपाल में चुनाव: अपर पुलिस महानिदेशक ने सोनौली बॉर्डर का लिया जायजा
आई एन न्यूज न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर सोनौली बॉर्डर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने सीमा का जायजा लियाऔर सरहद पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश निर्गत किए।
मंगलवार की दोपहर को अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार, पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के साथ सोनौली बॉर्डर पहुंचे बॉर्डर पर एसएसबी के अधिकारियों से वार्ता किया। सरहद के चौकसी का जायजा लिया और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जायेगी। नेपाल में होने वाले चुनाव में भारत की तरफ से किसी तरह का खलल उत्पन्न ना हो सके। भारत-नेपाल सीमा सील किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से सीमा सील नहीं है किंतु नेपाल के सहयोग में पुलिस है। नेपाल में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में हर तरह का सहयोग किया जाएगा।
हालांकि कि नेपाल रूपंदेही जिला अधिकारी ने भारत नेपाल सीमा 72 घंटे सील करने की बात कही है।
इस मौके पर अशोक कमांडेंट बरजीत सिंह,क्षेत्राधिकारी फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र सहित कई थाने के पुलिस मौजूद रही। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





