नौतनवा: आज स्व० बद्री जायसवाल को शोक सभा कर दी जाएगी श्रद्धांजलि
नौतनवा: आज स्व० बद्री जायसवाल को शोक सभा कर दी जाएगी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पूर्वांचल के उद्योगपति/लाइन किंग/ जायसवाल समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद जायसवाल जी के निधन पर शोक सभाओं का सिलसिला अभी थमा नहीं है।
इसी क्रम में आज सोमवार को दिन में करीब 4:00 बजे जायसवाल सभा द्वारा नौतनवा के जायसवाल सभा अतिथि भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। और सभी सजातीय बंधुओं से शोकसभा में उपस्थित होने की अपील किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए नौतनवा के समाजसेवी, प्रतिष्ठित व्यवसाई सुधाकर जायसवाल ने इंडो नेपाल न्यूज़ को मोबाइल के जरिए बताया कि आज जायसवाल सभा अतिथि भवन पर हम सबके अभिभावक प्रतिष्ठित उद्योगपति समाजसेवी बद्री जयसवाल जी के निधन को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया है । इस शोक सभा में सभी सजातीय बंधुओ से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हम सबके अभिभावक रहे बद्री जायसवाल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर और उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करे।
बता दें कि प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जितेंद्र जायसवाल के पिता और पूर्वांचल के बड़े शराब कारोबारी रहे बद्री प्रसाद जायसवाल का सावित्री हास्पिटल में गत दिनों निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































