नौतनवा: 23 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, छपवा टोल प्लाजा पर हुई घेराबंदी
नौतनवा: 23 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, छपवा टोल प्लाजा पर हुई घेराबंदी
आई एन न्यूज़ नौतनवां डेस्क:
नौतनवा थाना क्षेत्र के छापवा टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक के पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिले खबरों के मुताबिक आज सोमवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौतनवा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी लिया तो छिपा कर रखा गया 23 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर नौतनवा सुनील कुमार राय ने बताया कि मुन्नू यादव पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार यादव निवासी वार्ड नंबर 17 राहुल नगर नौतनवा को आज सुबह करीब 10:30 बजे संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई तो 23 लाख की मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार युवक मुन्नू यादव को एनडीपीएस की धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





