सोनौली: माधव रामनगर के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शिवम, छलक पड़ी आंखें, श्रद्धा सुमन किए अर्पित
सोनौली: माधव रामनगर के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शिवम, छलक पड़ी आंखें, श्रद्धा सुमन किए अर्पित
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के मसीहा स्वर्गीय त्रिपाठी के पुत्र शिवम त्रिपाठी आज सुबह बड़ी संख्या मे उपस्थित लोगों के बीच वार्ड नंबर 5 माधव रामनगर में अपने स्व० पूजनीय पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि देते समय उनकी आंखें छलक गई। इस बीच पूरा माहौल गमगीन हो गया लगभग वहां उपस्थित सभी की आंखें नम हो गई। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अपने स्वर्गीय मसीहा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर वार्ड के सभासद अफरोज खान, आशुतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सोनौली कस्बे के आयडियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने लोकप्रिय नेता स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रधानाचार्य जुनेद अहमद सहित विद्यालय परिवार के सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर के सभासद प्रेम यादव की अगुवाई में स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी को वार्ड के सभी लोगों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर उनके चित्र को फूल माला पहनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बबलू गुप्ता शहीद कई दर्जन लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





