नेपाल: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का होगा भव्य स्वागत, भारतीय पर्यटकों को विशेष छूट

नेपाल: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का होगा भव्य स्वागत, भारतीय पर्यटकों को विशेष छूट

नेपाल: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का होगा भव्य स्वागत, भारतीय पर्यटकों को विशेष छूटनेपाल: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का होगा भव्य स्वागत, भारतीय पर्यटकों को विशेष छूटनेपाल: विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का होगा भव्य स्वागत, भारतीय पर्यटकों को विशेष छूट
आई एन न्यूज भैरहवा/ नेपाल डेस्क:
रूपन्देही जिले के पर्यटन व्यवसायियों ने भारतीयों सहित विदेशी पर्यटकों को लुंबिनी और अन्य स्थानों की यात्रा के लिए आमंत्रित कर विशेष सुविधा देने की बात कहीं है। 43वें विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में रूपन्देही के भैरहवा में गुरुवार को नेपाल और भारत के पत्रकारों के बीच आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को सीधे तौर पर और सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया है।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन व्यवसायियों ने घोषणा किया है कि वे भैरहवा के होटलों में विदेशी पर्यटकों को 20 प्रतिशत की छूट देंगे। कार्यक्रम में पर्यटन दिवस समारोह समिति के समन्वयक सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि पर्यटन दिवस के अवसर पर विदेशी पर्यटकों के लिए न केवल होटलों में बल्कि स्थान के अनुसार परिवहन पर छूट के साथ पैकेज तैयार किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि (बेलहिया) सोनौली बार्डर के रास्ते से भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले पहले दो और दो अन्य विदेशी पर्यटकों का विश्व पर्यटन दिवस के दिन भव्य स्वागत किया जाएगा।
बताते चले कि लुंबिनी प्रांत के पर्यटन, ग्रामीण और शहरी विकास मंत्रालय के सचिव जक्की अहमद अंसारी ने बताया कि भारत और नेपाल की संस्कृतियां आपस ने मेल खाती हैं, इसलिए दोनों देशों के पर्यटकों की आवाजाही में स्हजत को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। नेपाल में पर्यटक को कोई दिक्कत नहीं है।
लुंबिनी प्रांत पर्यटन विकास परिषद के कार्यकारी निदेशक रामू जोशी ने कहा कि राज्य सरकार लुंबिनी प्रांत में विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की पहचान करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
शाहजहां पत्रकार सम्मेलन में भारतीय पत्रकारों ने शिकायत किया की नेपाल के पुलिस प्रशासन ने भारतीय पर्यटकों को नेपाल में प्रवेश करते हुए संदेह की नजर से देखती है। उन्होंने नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए आसानी से नेपाल जाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और अधिक से अधिक भारतीय पर्यटक नेपाल आ सके। भारतीय पत्रकार गुड्डू जायसवाल ने कहा कि जब रात को सीमा पार करना बंद कर दिया जाता है, तो पर्यटकों के लिए तमाम समस्या उत्पन्न हो जाती है। लुंबिनी विकास कोष के सदस्य सचिव सनुराजा शाक्य, व्यवसायी चंद्र बहादुर थापा, पत्रकार रामराज पोखरेल, नरेश केसी और पर्यटन क्षेत्र में कार्यरत संबंधित निकायों के अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखा।
नेपाल के भैरहवा के एक होटल में स्थित भारत नेपाल के साझा पत्रकार सम्मेलन में भारतीय पत्रकारों की तरफ से बीबीसी गोरखपुर के पत्रकार पवन शाह, महाराजगंज जिले के अमित त्रिपाठी ने नेतृत्व किया। जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय पत्रकार मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से होटल व्यवसाई नेपाल भारत मैत्री संघ के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, नेपाल भारत मैत्री समाज गोरखपुर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता शहीद तमाम संघ संस्था के लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे