काठमांडू में विश्व हिंदू महासंघ कार्यालय पर भूस्खलन का खतरा

काठमांडू में विश्व हिंदू महासंघ कार्यालय पर भूस्खलन का खतरा
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:नेपाल की राजधानी काठमांडू में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बांसबारी स्थित विश्व हिंदू महासंघ अंतर्राष्ट्रीय समिति के केंद्रीय कार्यालय पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। कार्यालय के पास जमीन धंसने से एक गेस्ट हाउस का करीब आधा हिस्सा लगभग 40 मीटर नीचे खिसक गया, जिससे महासंघ भवन भी खतरे की जद में आ गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी (CDO) ईश्वरराज पौडेल ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित निकायों को तत्काल सुरक्षा एवं आवश्यक तकनीकी उपाय करने के निर्देश दिए।
विश्व हिंदू महासंघ की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने सरकार से दुर्घटना का इंतजार किए बिना जोखिम में आए भवन और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *