नौतनवा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विविधता में एकता कार्यक्रम

नौतनवा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विविधता में एकता कार्यक्रम

नौतनवा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विविधता में एकता कार्यक्रम
नौतनवा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विविधता में एकता कार्यक्रमनौतनवा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विविधता में एकता कार्यक्रमआई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पखवाड़े भर चलने वाले ‘‘सेवा’’ अभियान के तहत आज सोमवार को नौतनवां मे विविधिता में एकता’ कार्यक्रम के तहत सिख समुदाय के साथ एक बैठक कर विविधिता में एकता’ पर चर्चा किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने ‘ विविधिता में एकता’ बैठक कर जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया।
इस मौके पर उपस्थित सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि जिस समाज का अपना इतिहास नहीं होगा वह आगे नहीं बढ़ सकता, सिख समाज का अपना बड़ा पुराना इतिहास है। सिख समुदाय हमेशा समाज के जोड़ने का कार्य किया है। भारत के इतिहास में सिख समुदाय वंदनीय और पूजनीय है। भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने में सिख समुदाय का बहुत योगदान है। आप हम आपस में मिलकर विविधता में एकता को मजबूत बनाने का कार्य करें। विविधता में एकता कार्यक्रम की अध्यक्षता परदेसी रविदास ने किया।
इस मौके पर नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, बबलू सिंह,सरदार रंजीत सिंह,भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, सरदार मंजीत सिंह, अजय अग्रहरि, उमेश जयसवाल, किशोर मद्धेशिया, सरदार विक्की सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, अवधेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और अपने विचार प्रकट किए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे