नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी वोटरों का भरमार,जितेंद्र जायसवाल ने की शिकायत

नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी वोटरों का भरमार,जितेंद्र जायसवाल ने की शिकायत

नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी वोटरों का भरमार,जितेंद्र जायसवाल ने की शिकायत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका नौतनवा के वार्ड नंबर 23 लोहिया नगर में बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट में अंकित बोगस (फर्जी) वोटरो के नाम चर्चा में आने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है।
उक्त वार्ड के फर्जी मतदाताओं की सूची लेकर मंगलवार की दोपहर को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने एसडीएम नौतनवा को एक मांग पत्र सौंपा है।
जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट से फर्जी नाम काटने व नगर के अन्य वार्डों में घर- घर जाकर गहनता से भौतिक सत्यापन व वोटर सूची के जांच उपरांत मिलान के पश्चात पुनरीक्षण कार्य किए जाने की मांग किया है।
भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मांग पत्र में यह भी लिखा है कि शासन ने स्थानीय निकाय चुनाव के निमित्त नगर पालिका नौतनवा के समस्त वार्डों में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है किंतु देखने में आ रहा है कि तमाम ऐसे वार्ड हैं जिनमें फर्जी रूप से लोग वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता दर्ज हैं। जैसे वार्ड नंबर 23 लोहिया नगर में मकान संख्या 16 में लगभग 26 नाम।
15 अ व 15 ब में क्रमश 21 नाम वोटर के रूप में अंकित है। इसी तरह मकान संख्या 74 में भी दर्ज नाम में कई मृतक है और कुछ अन्य स्थान पर निवास करते हैं और बतौर वोटर दर्ज है। इसी तरह मकान संख्या 661 में लगभग 29 नाम अंकित है। मकान संख्या 662 में बतौर लगभग 31 व्यक्ति का नाम दर्ज है। 663 में दर्ज नाम के वोटर दूसरे वार्ड में मकान बनाकर वही निवास कर रहे हैं, उनका नाम भी वार्ड नंबर 23 के वोटर सूची में अंकित है ।
श्री जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग एक साजिश के तहत फर्जी वोटर का नाम दर्ज करा रखा है। जिससे निकाय चुनाव के परिणाम को प्रभावित कर पसंदीदा उम्मीदवार को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर फर्जी वोटरों का नाम का निरस्त किया जाए जिससे कि चुनाव निष्पक्ष रुप से हो सके।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, राजन वर्मा, संतोष जयसवाल, किशन मद्धेशिया, विराज, गणेश मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे