नेपाल : भैरहवा में अवैध चाँदी के साथ कोल्हुई के दो व्यक्ति गिरफ्तार

नेपाल : भैरहवा में अवैध चाँदी के साथ कोल्हुई के दो व्यक्ति गिरफ्तार

नेपाल : भैरहवा में अवैध चाँदी के साथ कोल्हुई के दो व्यक्ति गिरफ्तार
आई एन न्यूज नेपाल भैरहवा डेस्क:
महेश गुप्ता
रुपन्देही पुलिस ने अवैध चाँदी की बड़ी खेप साथ दो भारतीय नागरिकको किया गिरफ्तार करने का दावा किया है।
भैरहवा सिद्धार्थनगर पालिका वडा न.२ मेउडिहवा से अवैध चाँदी के साथ दो भारतीय नागरिक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कियाहै।
रुपन्देही प्रहरी के प्रबक्ता एवं प्रहरी नायब उपरिक्षक श्यामु अर्याल ने बताया हैं कि विशेष सूचना के आधार पर भारत से आ रहे UP2589917 नम्बर के मोटर मोटरसाइकल पे सवार दो लोगो को रोककर चेकजाँच करने के क्रम में ४ किलो ५२२ ग्राम चाँदी बरामद कर दोनों भारतीय नागरिक हिरासत में ले लिया गया हैं। पूछ ताछ में दोनों भारतीय नागरिको ने अपना नाम शैलेन्द्र बर्मा और सतेन्द्र बर्मा निवासी जिल्ला महाराजगंज थाना कुलहुई बताया हैं ।
बरामद किये गए अवैध चाँदी का बजार मुल्य रु.५ लाख ५१ हजार ४ सौ ११ रुपये आंकी गई हैं ।
बरामद किये गये चाँदी,मोटरसाइकल और गिरफ्तार हुए दो भारतीय नागरिको को अग्रिम कार्यवाही के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय, बेलाहिया को सौपा गया हैं ।
रूपंदेही / नेपाल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे