नौतनवा: प्रिस सिंह राठौर के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री ने बांधा समां, मांगा वोट

नौतनवा: प्रिस सिंह राठौर के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री ने बांधा समां, मांगा वोट
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर के समर्थन में आज भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता, रक्षा गुप्ता और भोजपुरी अभिनेता अंकुश और राजा ने पूरी तरह से भोजपुरी बोलकर समा बांध दिया और प्रिंस के समर्थन में प्रचार करते हुए वोट मांगा।
बुधवार की शाम को नौतनवा इंटर कॉलेज के प्रांगण में पूर्व विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में भोजपुरी फिल्म अभिनेता राजा और अंकुश ने वेब सीरीज के फिल्म के गानों को गाकर बड़ी संख्या में उपस्थित अपने प्रशंसकों में समा बांध दिया और प्रिंस सिंह राठौर के समर्थन में प्रचार करते हुए वोट मांगते हुए नौतनवा नगर पालिका के प्रिंस सिंह राठौर को जिताने की अपील भी किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने कहां की प्रिंस सिंह राठौर हमारे उम्मीदवार हैं आज भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ने आकर चुनाव का आगाज कर दिया है। नौतनवा की जनता प्रिंस सिंह राठौर को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर विजई बनाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख नौतनवा प्रह्लाद प्रसाद भीम गौतम, फैज खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































