सोनौली प्रभारी कोतवाल के रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं- प्रिंस सिंह राठौर

सोनौली प्रभारी कोतवाल के रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं- प्रिंस सिंह राठौर
  • सोनौली प्रभारी कोतवाल के रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं- प्रिंस सिंह राठौर
  • सोनौली प्रभारी कोतवाल के रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं- प्रिंस सिंह राठौर
    नौतनवा चेयरमैन प्रत्याशी प्रिंस के विरुद्ध दर्ज मुकदमा, मामला गरमाया
    आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: सोनौली कोतवाली में दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर आज प्रिंस राठौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोनौली पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्य कर रही है। मेरे विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कर यह प्रमाणित कर दिया है। सोनौली प्रभारी कोतवाल के रहते नगर निकाय का चुनाव निष्पक्ष रुप से हो पाना संभव प्रतीत नहीं होता है।
    श्री राठौर ने बताया है कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास एक भूमि विवाद के मामले में सोनौली पुलिस ने मेरे खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज फर्जी मुकदमा कर लिया। उन्होंने यह भी बताया है कि इस मामले को लेकर पूर्व विधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी एडीजी गोरखपुर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएगे। जबकि नौतनवा में प्रिंस सिंह राठौर ने आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा को एक मांग पत्र सौंप कर फर्जी मुकदमें को समाप्त करने की मांग किया है।
    फर्जी मुकदमा दर्ज होने के बाद से सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है। और इसे पुलिस का तानाशाही बताते हुए कड़ी निंदा की है।
    इसी क्रम में आज प्रिंस सिंह राठौर क्षेत्राधिकारी नौतनवा को फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को लेकर एक मांग पत्र सौंपा है। और पूरे मामले से अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि घटना के समय वह कहीं और थे जिसका उनके पास वीडियो मोटे सहित तमाम साक्ष्य है।और
    उक्त फर्जी मुकदमे को समाप्त करने की मांग किया है।
  • महाराजगंज उत्तर प्रदेश।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे