सोनौली नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर बनाने में मीडिया की भूमिका अहम– अहद खान

सोनौली नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर बनाने में मीडिया की भूमिका अहम– अहद खान

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली को सुंदर शहर बनाने में मीडिया की भूमिका अहम है। सोनौली नगर पंचायत की एक अलग पहचान बनाने और नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में हमने प्रयास शुरू कर दिया है।
उक्त बातें आज रविवार की दोपहर को सोनौली आदर्श नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अहद खान ने पत्रकारों से कही।
श्री खान ने यह भी कहां की नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया हूं। सोनौली के पिपरहिया सड़क का निर्माण और सफाई त्रिलोकपुर में श्मशान घाट की सफाई और रास्ते का निर्माण, सोनौली कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय की सफाई विद्यालय में मिट्टी पाटकर बच्चों के पठन-पाठन के लिए उचित व्यवस्था किया गया जिस पर एक लंबे समय से किसी का ध्यान नहीं था। सोनौली नगर पंचायत की जनता के साथ-साथ नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मीडिया की भी अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने सोनौली की जनता से अपील किया है कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की इस लड़ाई में मेरा सहयोग करें जिसका मैं जीवन भर आभारी रहूंगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।