नौतनवा: कंबल की आस में ठंड में बुजुर्ग पहुंचे तहसील, आज भी नहीं मिला कंबल

नौतनवा: कंबल की आस में ठंड में बुजुर्ग पहुंचे तहसील, आज भी नहीं मिला कंबल

नौतनवा: कंबल की आस में ठंड में बुजुर्ग पहुंचे तहसील, आज भी नहीं मिला कंबल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
सर्द भरी ठंड में सुबह 8:00 बजे से नौतनवा विकासखंड के दर्जनभर गांव की बुजुर्ग महिला, पुरुष नौतनवा तहसील में पहुंचकर एक कंबल के लिए दोपहर तक इंतजार करते रहे। दोपहर के बाद सूचना मिली कि आज कंबल वितरण नहीं होगा। जिस पर तमाम बुजुर्ग महिला, पुरुष सरकार और नेता को कोसते हुए अपने घर चले गए।
बता दें कि नौतनवा तहसील क्षेत्र के नौतनवा विकासखंड के विभिन्न गांव से जरूरतमंद महिला, पुरुष सर्द भरी ठंड में किसी तरह गिरते परते आज सोमवार कि सुबह नौतनवा तहसील में पहुंचे। तहसील में आज एसडीएम और विधायक नौतनवा द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया जाना था। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में थी। जरूरतमंद तहसील में कंबल वितरण का इंतजार करते रहे।
किंतु 1:00 बजे उन्हें बताया गया कि आज विधायक जी नहीं आएंगे और कंबल वितरण आज नहीं होगा।
इस सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बुजुर्ग महिला पुरुष निराश हो गए और सरकार तथा नेता को कोसते पैर पटकते हुए अपने अपने घर चले गए।
बुजुर्ग महिला गुरैची, माया देवी, सुभीला, स्लोकी निवासी विशुनपुरा, ज्ञानमती, नेवाती, सीताराम निवासी लोहसी, पवित्रा, प्रभावती, इंद्रावती, जुगुरा, मीना निवासी अरघा ने बताया कि वह 2 दिनों से करीब 7 किलोमीटर से पैदल चलकर तहसील में आ रही हैं और दोनों दिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जिसके कारण उनमें में काफी रोष देखने को मिला।
इस संबंध मे एसडीएम नौतनवा दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर आवश्यक बैठक के कारण कंबल वितरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे