सोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा,होगा कंबल वितरित– महंत शिवनारायन दास

सोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा,होगा कंबल वितरित-- महंत शिवनारायन दास

सोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा,होगा कंबल वितरित– महंत शिवनारायन दास
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर के सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित अति अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जायेगा।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में खिचड़ी भंडारा का आयोजन के साथ-साथ गरीब, निरीह, साधु-संतों और दिव्यांगों को कंबल वितरित किया जाएगा।
उक्त बातें आज श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायन दास जी ने इंडो नेपाल न्यूज़ से एक खास मुलाकात में बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी भंडारा का आयोजन किया गया है। भंडारा के उपरांत उपस्थित साधु-संतों सहित जरूरतमंदों में ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के लोग भी मंदिर में आकर दर्शन पूजन के बाद गरीबों में अपने श्रद्धा के अनुसार दान कर पुण्यलाभ अर्जित कर सकते हैं।

इस मौके पर सनौली नगर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैया साहू ,प्रेम जायसवाल मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे