सोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा, कंबल हुआ वितरित

सोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा, कंबल हुआ वितरित

सोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा, कंबल हुआ वितरितसोनौली:श्रीराम जानकी मंदिर में खिचड़ी भंडारा, कंबल हुआ वितरित
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर के सोनौली कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित अति अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में आज रविवार को मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में खिचड़ी भंडारा का आयोजन के साथ-साथ गरीब, निरीह, साधु-संतों और दिव्यांगों को कंबल भी वितरित किया किया गया।खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग सरीक हुए।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी कन्हैया लाल साहू ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा के उपरांत उपस्थित साधु-संतों सहित जरूरतमंदों में ठंड से बचाव के लिए सैकड़ो लोगो भे कंबल भी वितरित किया गया।
खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिवनरायन दास महाराज रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेम जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, सोनू साहू, सुनील यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे