नौतनवा तहसील: डीएम,एसपी को समस्या सुनाने के लिए फरियादियों की लंबी कतार

नौतनवा तहसील: डीएम,एसपी को समस्या सुनाने के लिए फरियादियों की लंबी कतार

नौतनवा तहसील: डीएम,एसपी को समस्या सुनाने के लिए फरियादियों की लंबी कतारनौतनवा तहसील: डीएम,एसपी को समस्या सुनाने के लिए फरियादियों की लंबी कतार
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: समाधान दिवस के दौरान आज नौतनवा तहसील में डीएम व एसपी को अपनी फरियाद सुनाने के लिए फरियादियों की लंबी लाइन लगी हुई है। समाधान दिवस में दोपहर तक करीब 50 शिकायतें लोगों ने दर्ज कराएं।
डीएम ने शिकायतों को सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
आज शनिवार को नौतनवा तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम सत्येंद्र कुमार झां व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। राजस्व विभाग और पुलिस से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे