नौतनवा; डिवाइडर से टकराकर राहुल नगर का अख्तर गंभीर रूप से घायल

नौतनवा; डिवाइडर से टकराकर राहुल नगर का अख्तर गंभीर रूप से घायल

नौतनवा; डिवाइडर से टकराकर राहुल नगर का अख्तर गंभीर रूप से घायल, पहुंचे प्रिंस राठौरनौतनवा; डिवाइडर से टकराकर राहुल नगर का अख्तर गंभीर रूप से घायल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के बाईपास पर डिवाइडर से लड़कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज नौतनवा के मैक्स सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है।
मिली खबरों के मुताबिक आज शुक्रवार रात्रि करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति अपनी बाइक से नौतनवा कस्बे के लिए आ रहा था कि भुंडी चौराहे के पहले पेट्रोल पंप के सामने बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति के सड़क पर गिरे होने की सूचना पर पहुंचे युवा समाजसेवी प्रिंस सिंह राठौर ने तत्काल उक्त व्यक्ति को लादकर नौतनवा स्थित मैक्स सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उसका इलाज  शुरू हो गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। घायल व्यक्ति का नाम अख्तर खान निवासी वार्ड नंबर 17 राहुल नगर बताया गया है।
इस संबंध में युवा समाजसेवी चेयरमैन प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अख्तर का का इलाज चल रहा है। इनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
प्रिंस राठौर के इस सराहनीय कार्य की लोगों मे खूब चर्चा हो रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे