नौतनवां: निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने करायी जांच
नौतनवां: निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने करायी जांच
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
स्थानीय कस्बे में स्थित माता बनैलिया मंदिर परिसर में सेवा भारती के तत्वाधान में आज रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें नौतनवां कस्बा सहित सीमावर्ती क्षेत्र के बड़ी संख्या मे लोगों ने परीक्षण करा कर दवाइयां ली।
आज रविवार की सुबह 10:30 बजे श्री गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा, राष्ट्रीय सेवक संघ सीमा जागरण मंच सेवा भारती के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
जिसमें तमाम लोगों ने अपनी जांच कराई सुझाव लिए तो कुछ को दवाइयां भी दी गई।
निशुल्क स्वास्थ शिविर का सुभाष चंद्र सिंह राज्य सूचना आयुक्त ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
निशुल्क चिकित्सा शिविर मे चिकित्सकों की टीम बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर की रही।
इस दौरान सैकड़ो लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श,जांच एवं निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गयी।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता राकेश मद्धेशिया ब्लाक प्रमुख नौतनवा, ओम प्रकाश वर्मा, अभिषेक मिश्रा, डॉक्टर अतुल चंद्र त्रिपाठी, संदीप सिंह, बबलू सिंह, सुधाकर जायसवाल, उमेश जायसवाल, अजय अग्रहरि, बृजेंद्र श्रीवास्तव,पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





