हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मनाया हिंदू नव वर्ष

हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मनाया हिंदू नव वर्ष

हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मनाया हिंदू नव वर्ष
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा एक दूसरे को तिलक लगाकर वह मिठाइयां वितरित कर हिंदू नव वर्ष मनाया गया।
आज बुधवार की दोपहर को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय के नौतनवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर संगठन के पूर्व पदाधिकारियों ने हिंदू नव वर्ष मनाते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हजारों वर्षों से हिंदू धर्म के सबसे पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व ले शामिल है। हिंदू धर्म में नव वर्ष को नवीनता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर पूजा पाठ एवं प्रकार के शुभ कार्यों के करने की परंपरा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हियुवा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश साहनी, राधेश्याम गुप्ता, संतोष मोदनवाल, राधेश्याम यादव, अर्जुन वरुण, राजकुमार गुप्ता, भगवान चौहान, हेमराज चौहान, राजेंद्र चौधरी, रामकेवल पासवान, सुनील त्रिपाठी, रामवृक्ष, चंदन त्रिपाठी, राजकुमार नायक, ओमप्रकाश वरुण, राम ब्रिज पासवान आदि लोग रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे