सोनौली नगर पंचायत: भंडारे की राजनीत पड़ गई उल्टी,सभी ने कहा नेता हो तो ऐसा…
सोनौली नगर पंचायत: भंडारे की राजनीत पड़ गई उल्टी,सभी ने कहा नेता हो तो ऐसा…
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली यहां दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सनिकट है। ऐसे में क्षेत्र के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नेता तरह-तरह की जुगाड़ बना रहे हैं।
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ लोग भंडारे पर भी राजनीति कर रहे हैं। भंडारा पर राजनीति करने की योजना नेताजी की उस समय उल्टी पड़ गयी जब एक सपा नेता भंडारे में पहुंचकर आकर्षण का केंद्र बन गया। समाजवादी पार्टी के युवा नेता बैजू यादव अपने और अपने समर्थकों के परिवार सहित भंडारा में शरीक हुए।
बता दें कि बीती रात को आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र के श्यामकाट के पास स्थित काली मंदिर पर एक भंडारा का आयोजन किया गया था। इस भंडारे पर कुछ लोग राजनीति शुरू कर दिए। पैसे के दम पर लोगों को आकर्षित करने के लिए हर संभव उपाय किया, लेकिन सारा खेल उल्टा पड़ गया।
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के युवा सपा नेता बैजू यादव बड़ी संख्या में अपने समर्थकों महिला बच्चे सहित परिवारों के साथ भंडारा में शरीक हुए। माता का गुड़गांन किया और मां काली से विनती किया कि नगर पंचायत क्षेत्र को सुख समृद्धि और शांति प्रदान करें। इसके साथ ही श्री यादव ने भंडारे में शरीक हुए सभी भक्तजनों का परिवार के साथ स्वागत किया और भंडारे में पूरी तरह समर्पित हो गए। भंडारा में बड़ी संख्या में उपस्थित नगर पंचायत के लोगों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी सब्जी ग्रहण कराया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने देर रात तक माता के जगराता में शरीक होकर भक्ति गीतों का रसपान किया। बैजू यादव के इस समर्पण को देखकर नगर पंचायत का हर व्यक्ति यह कहने के लिए बरबस विवश हो गया कि नेता हो तो बैजू यादव जैसा। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में गूंज रहा।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





