नौतनवां:विधायक ने किया भाजपा के चुनाव जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन

नौतनवां:विधायक ने किया भाजपा के चुनाव जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन

नौतनवां:विधायक ने किया भाजपा के चुनाव जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटननौतनवां:विधायक ने किया भाजपा के चुनाव जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा से भाजपा के उम्मीदवार उमेश जायसवाल द्वारा नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर चुनाव जनसंपर्क कार्यालय बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज क्षेत्रीय विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने रिबन काटकर किया।
इसके उपरांत जनसंपर्क कार्यालय पर विधायक नौतनवा का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्हों ने कहा कि कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर विधायक नौतनवा का चेयरमैन प्रत्याशी उमेश जायसवाल ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इसी क्रम में नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा के सभी सभासद उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब होते हुए सभी से चुनाव में अभी से जुट जाने की अपील की।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बृजेंद्र श्रीवास्तव, बच्चू लाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे