विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी पहुंचे फरेंदी तिवारी,अधिवक्ता की माता के निधन पर जताया शोक
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी पहुंचे फरेंदी तिवारी,अधिवक्ता की माता के निधन पर जताया शोक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आज शाम सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 माधव रामनगर स्थित (फरेंदी तिवारी) गांव में नौतनवा तहसील में अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी के घर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया।
आज रविवार की शाम को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी सोनौली नगर पंचायत के माधव रामनगर में पहुंचे। माधवराम नगर में स्थित अशोक त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, विनय पांडे प्रधान सहित कई दर्जन ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































